फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र की निवासी है किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने जिला अस्पताल में जना बच्चा
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई अस्पताल से छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। सेवरही थानाक्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने जिला अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चे को जन्म दिया। रातभर अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बृहस्पतिवार को उसे छुट्टी दे दी गई। इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ जुलाई में ही मुकदमा दर्ज हो चुका है। प्रसूता के पिता की तरफ से सेवरही थाने में तहरीर देकर पिछले महीने बताया गया था कि थानाक्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री के संचालक की तरफ से उनकी 15 वर्षीय बेटी को पैकिंग के काम में लगाया गया था। आरोप था कि उसी दरम्यान उसे झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिया था। इस वजह से उसे आठ माह का गर्भ ठहर गया था। साक्ष्यों के साथ किशोरी के पिता की तरफ से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई तो बीते तीन जुलाई को दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार को किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने प्रसव के बाद बच्चे को जन्म दिया। रातभर वह अस्पताल में भर्ती रही और सुबह जच्चा-बच्चा की हालत ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमाशंकर ने बताया कि बुधवार को प्रसव हुआ था। जच्चा-बच्चा की हालत ठीक होने की वजह से बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें