रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण के आरोप में पुलिस ने गांव के ही युवक पर केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया था। विवेचना के दौरान किशोरी के बयान पर पुलिस ने केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी काे गांव का ही युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। रामकोला पुलिस ने किशोरी के मां की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला और युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान और डाक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट लगा दिया और आरोपी युवक को कोर्ट भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में सीओ उमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।