फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म : कार्रवाई में देरी पर इंस्पेक्टर की छिनी कुर्सी, तीन दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 07 Mar 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस महकमा में एसपी ने बुधवार को 31 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, जबकि तीन दरोगा को ड्यूटी के प्रति लापरवाही में लाइनहाजिर कर दिया है। अचानक हुए फेरबदल से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है। रामकोला के इंस्पेक्टर राजू सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। चर्चा है कि दो दिन पहले मासूम से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई में देरी पर इनकी कुर्सी छिनी है। विनय सिंह को यहां का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि रामकोला इंस्पेक्टर राजू सिंह को अपराध शाखा व पुलिस लाइन में तैनात विनय कुमार सिंह को रामकोला का थानेदार बनाया गया है। पुलिस लाइन से अनिल यादव को प्रभारी आईजीआरएस सेल, मधुर मिश्रा को प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र से प्रभारी मीडिया सेल, संतोष यादव को प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी जन शिकायत, विनोद कुमार को वीआईपी सेल से जन शिकायत प्रकोष्ठ, तमकुहीराज के अपराध निरीक्षक जितेंद्र टंडन को खड्डा थाना, अतुल तिवारी को पुलिस लाइन से हाटा कोतवाली भेजा गया है। हरिवंश भारती को पडरौना कोतवाली से पर्यटन थाना, धर्मदेव चौधरी को तमकुहीराज से हनुमानगंज, पुलिस लाइन से दरोगा हरिश्चंद्र यादव को कप्तानगंज, राजेश कुमार सिंह को रविंद्र नगर धूस, हरिगेन प्रसाद को रामकोला, रमेश यादव को बरवा पट्टी, राजकुमार को कुबेरस्थान, राजेंद्र यादव को चौराखास, मानबहादुर सिंह को खड्डा, अरविंद सिंह को कुबेरस्थान, जितेंद्र नाथ सिंह को चौराखास, रामप्रकाश सिंह को रविंद्रनगर भेजा गया है। अखिलेश यादव को नेबुआ नौरंगिया से बरवा पट्टी, अखिलेश को सेवरही से जटहां बाजार, सुभाष यादव को जटहा बाजार से खड्डा थाना, अजीत कुमार सिंह को विशुनपुरा से हनुमानगंज थाना। वंशगोपाल शर्मा को अहिरौली बाजार से नेबुआ नौरंगिया थाना। अवधेश राम को तुर्कपट्टी से कप्तानगंज थाना। राधेराम राव को अहिरौली बाजार से खड्डा थाना। विजय सिंह को अहिरौली बाजार से रविंद्र नगर धूस थाना। श्रीप्रकाश राय को पुलिस लाइन से साइबर थाना, खड्डा थाने पर तैनात दरोगा सुनील सिंह, अपराध निरीक्षक मनमोहन मिश्र, नेबुआ नौरंगिया थाना पर तैनात देवभास्कर तिवारी को लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें