फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिला एवं सत्र न्यायालय व विशेष न्यायालय पाॅक्सो के प्रभारी जज ने सुनाया फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एवं विशेष न्यायालय पाॅक्सो के प्रभारी जज ने रेप एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया। उसे 18 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

न्यायालय से मिली जानकारी के मुताबिक चौराखास थाना क्षेत्र के वादी ने तहरीर दी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को पड़ोस के कुछ लोग बहला-फुसलाकर 27 मार्च की रात भगा ले गए। उन्होंने अपनी पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। किशोरी की बरामदगी के बाद उसके बयान के आधार पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार करके अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एवं विशेष न्यायालय पाॅक्सो के प्रभारी जज शैलेंद्र मणि त्रिपाठी के न्यायालय में प्रस्तुत किया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने अभियुक्त को 18 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें