फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन



रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म के मामले में शनिवार को रामकोला पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। किशोरी को गांव का ही युवक ने 21 जनवरी को बहला फुसलाकर भगा ले था। किशोरी के पिता ने पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी युवक तथा किशोरी को खोज निकाला। पुलिस ने दुष्कर्म तथा पाॅक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए आरोपी युवक को रामकोला रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ राजू सिंह ने कहा कि आरोपी युवक को न्यायालय भेज दिया गया है एवं किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
00

-पंचायत भवन में चोरी

कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बौलिया के पंचायत भवन में बीते 24 जनवरी की रात में चोरों ने इन्वर्टर और बैट्री चोरी कर लिया था। इसकी जानकारी अगले दिन सुबह ग्राम प्रधान ने कप्तानगंज थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही हैं। ग्राम सभा बौलिया के पंचायत भवन में ग्राम सभा के कार्यों के लिए इन्वर्टर, बैट्री और कंप्यूटर सिस्टम लगा हुई है। ग्राम प्रधान वंदना सिंह ने बताया कि पंचायत भवन में इन्वर्टर, बैट्री और कंप्यूटर लगा हुआ था। बुधवार की रात में अज्ञात चोरों ने पांच बैट्री, इन्वर्टर और हार्ड डिस्क चोरों ने चुरा लिया एवं कंप्यूटर और उसका सीपीयू वहीं छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस गई थी। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

0
- तीन वारंटी गिरफ्तार
पडरौना। शनिवार को थाना जटहांबाजार पुलिस ने मार पीट एवं शस्त्र अधिनियम में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त बृजनरायण सिंह माघी कोठिलवा गांव के बैरागी टोला, इद्रीश नंदलाल छपरा के निवासी हैं। जबकि सिरी, मुजाहिदा खास गांव थानाक्षेत्र कोतवाली पडरौना का निवासी है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई रही है । संवाद
00
- साथ रहने के लिए राजी हुआ जोड़ा

पडरौना। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र ने जनसुनवाई की। सरिता उर्फ रिंकी देवी पत्नी सोनू कुमार गुप्ता निवासी गांव महुआडीह अमडरिया थाना क्षेत्र रामकोला को परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाकर उनकी काउंसिलिंग की गई। दोनों पक्षों के मनमुटाव को दूर किया गया। दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए। संवाद
विज्ञापन

00
- सभासद की बाइक चोरी, तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही नगर पंचायत के श्रीरामजानकी नगर निवासी सभासद की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। सभासद ने पुलिस को तहरीर देकर करवाई की मांग किया है। पंचायत के वार्ड नं. 15 के सभासद एवं श्रीराम जानकी नगर निवासी बृजेश कुमार गुप्ता शुक्रवार को अपनी दुकान से लौटने के बाद बाइक घर के दरवाजे पर लगा दिए, और सोने चले गए। शनिवार की सुबह देखा उनकी बाइक वहां नहीं थी। काफ़ी खोजबीन करने पर भी पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें