फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामकोला के युवक की कर्नाटक में मौत

Mon, 11 Aug 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। नगर का एक युवक कर्नाटक में खिलौना बेचने का कार्य करता था। रविवार को ऑटो से खिलौने बेचने जाने के लिए निकला था। रास्ते में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। राजा मदनपाल नगर (कुसम्ही गांव) निवासी शहीद अली (24) कर्नाटक में खिलौने बेचने का काम करता था। ऑटो से रास्ते में गिर गया तथा काफी दूर तक घसीटता हुआ जाने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। बड़े भाई नसरूल्लाह ने बताया कि शहीद अली सात भाइयों में पांचवें नंबर का था। उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। उसके पास रहने के लिए घर भी नहीं था। वह अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि शहीद अली अपने परिवार के साथ मात्र दो सप्ताह पहले ही कर्नाटक गया था। वहां वह खिलौने बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिली है। उसके पत्नी-बच्ची व शव को घर लाने की व्यवस्था की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें