फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामकोला ने लक्ष्मीगंज को नौ रन से हराया

Fri, 05 Jan 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मोरवन गांव के खेल परिसर में कैनवास बाल किक्रेट प्रतियोगिता में मैच का शुभारंभ करते डाॅ. मुकेश क
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के मोरवन स्थित खेल मैदान में चल रहे 20-20 मंडल स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें रामकोला की टीम ने लक्ष्मीगंज को नौ रन से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीत कर रामकोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर के खेल में 112 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लक्ष्मीगंज की टीम ने 15वें ओवर में ही 103 रन बनाकर आलआउट हो गई। मैच में मैन आफ द मैच का खिताब रामकोला टीम के नमन सिंह को दिया गया। शंकर गोविंद राव व लोरिक यादव एंपायर की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश गुप्ता खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। इस दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह, सर्वेश सिंह, राहुल सिंह, बंटी राव, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें