फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवरिया के रमेश ने कुशीनगर के बिन्नी को दी पटकनी

Fri, 30 Aug 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के पचरुखिया गांव में बृहस्पतिवार को रामानंद शर्मा के शहीद दिवस पर आयोजित मेले में कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें जिले के अलावा देवरिया और बिहार समेत अन्य स्थानों के 30 से अधिक पहलवानों ने अपने दांव आजमाए।
विज्ञापन

देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने देवरिया के रमेश और कुशीनगर के बिन्नी का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। करीब 10 मिनट तक रोमांचक मुकाबले में रमेश ने बिन्नी को पटकनी दे दी। इसी तरह बनकटा बाज़ार के हीरा यादव ने बघौचघाट के दानिश को, कटेया के सोनू ने भोरे के सूरज को चित कर कुश्ती प्रतियोगिता जीत ली। अंत में आयोजक रंजीत शर्मा, रामबृक्ष गिरी, विकास पांडेय आदि की तरफ से विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान दयाशंकर शास्त्री, रमाशंकर कुशवाहा, नंदकिशोर ऊर्फ बबुना कुशवाहा, संतोष गुप्ता, शिवनारायण शर्मा, अभिजीत शर्मा, सुचेता शर्मा, रणजीत शर्मा, विजय शर्मा, दिनेश्वर शर्मा, राजीव शर्मा, मुस्तकीम अंसारी, सिकंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें