फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राम-सीता विवाह संसार का सबसे सुंदर संयोग

Fri, 28 Mar 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। दुदही ब्लॉक के बंगरा रामबक्स राय दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ व राम कथा अमृत वर्षा के पांचवें दिन बुधवार की शाम भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। अयोध्या धाम से पधारे प्रख्यात कथावाचक स्वामी डाॅ. उद्धव शरण महाराज ने कहा कि राम सीता का विवाह संसार का सबसे सुंदर संयोग, पवित्र और आदर्श विवाह है। उन्होंने माता सीता और भगवान राम के प्रथम मिलन से लेकर भव्य धनुष यज्ञ और विवाह उत्सव तक के प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। कथा के अंत में आयोजित भव्य राम-सीता विवाह झांकी ने श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि कलामुद्दीन अंसारी, डाॅ. महेंद्र सिंह, पंडित अच्युतानंद शास्त्री, आचार्य विनय पांडेय, पंडित दीपक मिश्र आदि ने व्यास पीठ का पूजन किया। संचालन प्रिंस शुक्ल ने किया। पलक व शिखा ने संकल्प लेकर 12 घंटे तक यज्ञशाला की परिक्रमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें