पडरौना। सोहरौना स्थित सपा कार्यालय में शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया की 114वीं जयंती मनाई गई। इसमें सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष मोहम्मद शुकरूल्लाह अंसारी ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक चिंतक थे। वे देश की आजादी के लिए 22 बार जेल गए। आजाद भारत में लोकतंत्र में विपक्ष को आत्मा की संज्ञा दी थी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राम प्रताप कुशवाहा ने किया। इस दौरान विक्रम यादव, वीरेंद्र सिंह सैंथवार, शाहिद लारी, उदयभान यादव, रामप्रसाद, हीरालाल प्रजापति, मनीष सिंह, धुआं सिंह, रामलखन यादव, भोला यादव, विवेक ओझा, मिस्टर अंसारी, सोनू यादव, जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, करण चौहान, राजेश्वर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।