फाजिलनगर। कस्बा के जूनियर हाईस्कूल परिसर में चल रहे राम कथा का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर हवन पूजन और आरती के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। कथा वाचक वीरेंद्र तिवारी ने कथा के अंतिम दिन भगवान श्रीराम के राज्यभिषेक की कथा सुनाई। इसके बाद हवन पूजन कर भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।