फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संचारी रोग के प्रति जागरूकता के लिए निकाली रैली

Tue, 11 Jul 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सोमवार को सीएचसी परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें संचारी रोग से बचाव के उपाय बताते हुए इसके प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
रैली को रवाना करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि गंदगी कई गंभीर बीमारियों की जड़ है। इससे बचाव के लिए लोगों को अपने आस-पास समुचित साफ-सफाई रखनी चाहिए। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि घर के आस-पास एकत्र पानी में कीटनाशक का छिड़काव करें। सोने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाएं। शुद्ध पानी का सेवन करें। इसके बार रैली को हॉस्पिटल रोड, काॅलेज रोड, बघौचघाट रोड होते हुए ब्लाॅक परिसर में पहुंचा, जहां रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ दुर्गा प्रसाद प्रजापति, बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ.यूएस नायक, डाॅ. अराफात, डाॅ. अखिलेश कुमार, एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, ब्यास सिंह, गांधी यादव, अरविंद कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें