रामकोला। रामकोला नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। दुकानदारों से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने को अपील की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी व अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, डीपीएम नीरज गोविन्द राव ने रैली में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने प्लास्टिक के स्थान पर थैले का उपयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर सभासद जनार्दन यादव, आलोक गुप्ता, राजेश यादव, छोटेलाल भारती, दिलीप वैश्य, सुदर्शन कुशवाहा मौजूद थे।