कसया। नगर स्थित ब्राइट चिल्ड्रेन एकेडमी गोपालगढ़ में रक्षाबंधन उत्सव और राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
पहले ग्रुप में छठी कक्षा की सोनल कुशवाहा प्रथम, पांचवीं की अंशिका सिंह द्वितीय और सातवीं के सार्थक सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के डायरेक्टर जय प्रकाश श्रीवास्तव ने ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के बाद छात्राओं ने भाइयों को राखी बांधी व मिठाई खिलाई। भाइयों ने उन्हें पुरस्कार भी दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य चंद्रभूषण मिश्र, नेहा सिंह, पूजा पांडेय, अंजू श्रीवास्तव, निशा यादव, रागिनी सिंह सहित विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।