संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। नगर पंचायत सुकरौली में पहली बार हुए निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार राजनेति कश्यप विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार वरुण जायसवाल को 938 मतों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 4,565 मत मिले, जबकि राजनेति कश्यप को 5,503 मत मिले।
नगर पंचायत सुकरौली से अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इस नगर पंचायत के कुल 14,198 मतदाताओं ने अपने मताधिकार कर प्रयोग किया था। उनमें आम आदमी पार्टी के महेंद्र चौहान को 48, भाजपा के वरुण पांडेय को 4,565, सपा की सरिता सिंह को 1,033, बसपा के सुभाष को 2,049, निर्दलीय उम्मीदवार अवधेश को 89, अशोक को 248, गिरजा को 23, बबुनी को 68, राजेश को 48, विवेकानंद को 64, वंदना को 49 और राजनेति कश्यप को 5,503 मत मिले। नोटा को 18 वोट मिले, जबकि 526 मत अवैध घोषित हो गए।