फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेची गई जमीन का पैसा न मिलने से तनाव में था रजिउल्लाह

Sun, 05 May 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के बरगदही में शुक्रवार को हुए रजिउल्लाह की मौत से उसके ननिहाल में मातम पसरा रहा। गांव में ही उसका ननिहाल है। जानकारी के अनुसार, बीते माह फरवरी में रजिउल्लाह के खाते में रकम जमा कर उसके रिश्तेदार ने 32 डिस्मिल जमीन अपने नाम से बैनामा करा लिया। उसके बाद उसके खाते से रकम निकाल लिया। रकम लेने के बाद वह रजिउल्लाह को छोड़ दिया। जब भी रजिउल्लाह जमीन का पैसा मांगता तो उसका रिश्तेदार आनाकानी करने लगा। प्रताड़ना से रजिउल्लाह काफी तनाव में रहने लगा। बाइक में पेट्रोल भरवाने तक की कोई व्यवस्था नहीं थी। तीन दिन पहले उसने अपने घर का तख्त बेच कर बाइक में तेल भरवाया था। थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें