फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इंजीनियरों की समस्या को लेकर सीएम से मिले राजेश्वर

Sat, 17 Aug 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में सरकारी आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पंचायती राज विभाग के कंसल्टिंग इंजीनियरों की समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के कार्यों को कंसल्टिंग इंजीनियरों से नहीं कराया जाता है। इससे उनका जीवन-यापन मुश्किल हो गया है। इंजीनियरों को कार्य न मिलने का कारण यह है कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियरों को आवश्यकता से अधिक रखना है।
विज्ञापन

सीएम से मुलाकात के दौरान बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष ने बताया कि पिछले एक वर्ष में पूरे प्रदेश में कार्यरत कंसल्टिंग इंजीनियर में लगभग प्रत्येक जिले में किसी न किसी इंजीनियर के साथ लगातार अप्रिय घटनाएं हो रहीं हैं। इन दुर्घटनाओं में कई इंजीनियर की जान जा चुकी है। ऐसे में कंसल्टिंग इंजीनियरों का स्वास्थ्य बीमा जरूरी है। सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें