पडरौना। अखिल क्षत्रिय महासभा की आवश्यक बैठक शहर के एक होटल में बैठक हुई। सर्वसम्मत से राजेश सिंह को प्रदेश मंत्री और संतोष सिंह को जिला संयोजक चुना गया।
बैठक की अध्यक्षता अभिमन्यु सिंह और संचालन राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह ने किया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा किया। नवागत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिले में अभियान चलाकर पदाधिकारियों का चयन करने को कहा गया। बैठक के बाद सभी लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास पहुंचे और माल्यार्पण किया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह, राष्ट्रीय सचिव मनीष कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ संतोष कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह, राष्ट्रीय सचिव मनीष कुमार सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री रणबीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ संतोष कुमार सिंह, मनोज सिंह अभिमन्यु सिंह, संजय कुमार शाही, प्रमोद सिंह सोलंकी, रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे।