फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कविता पाठ प्रतियोगिता में रजत अव्वल और वासु को मिला दूसरा स्थान

Mon, 14 Apr 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया और स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कीं। कविता पाठ प्रतियोगिता में रजत गुप्ता प्रथम, वाशु कुमार गोंड द्वितीय और आदित्य उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के हिंदी विभाग के आचार्य प्रोफेसर गौरव तिवारी ने कहा कि जीवन में मंच का अभिन्न योगदान है। मंच के माध्यम से अनेक विद्यार्थियों ने अनेकों मुकाम हासिल किए हैं। मंच विद्यार्थियों को बहुमुखी रचनात्मक और अनुशासित प्रतिभाशाली बनाता है। प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि हमारे विद्यार्थी अत्यंत प्रतिभाशाली और अनुशासित हैं। कॉलेज सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें