बनकटा बाजार। थाना चौराखास क्षेत्र में रविवार की शाम कार से शराब लेकर बिहार जा रहे तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। वाहन की तलाशी में शराब मिली। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस शराब तस्करों की पहचान करने में जुटी है।
एसएचओ राजेश मिश्रा अपनी टीम के साथ शाम पांच बजे गश्त पर थे। तभी बदुराव बहुउद्देशीय हाल के पास कार रोककर सवार कहीं चले गए। संदिग्ध हाल में वाहन देखकर पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसमें रखी राजस्थान में बनी शराब बरामद हुई। कार पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगी है। एसएचओ राजेश मिश्रा ने बताया कि कार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।