लक्ष्मीगंज।हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर काॅलेज परिसर में बुधवार को हुई कुश्ती में तीन जोड़ी पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर विजेता बने, जबकि दो जोड़ी पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। सीनियर वर्ग में अंकित ने धीरज को, राहुल ने समीर को और राजाराम मौर्य ने अशरफी को पटकनी दी। राहुल व कमलेश, मोहन यादव व अफरोज और हरेंद्र पासवान व महेंद्र की कुश्ती बराबर पर छूटी।