फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रैली निकालकर किया संचारी रोग और मतदान के प्रति जागरूक

Sun, 07 Apr 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कर्महवा जूनियर विद्यालय से स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण रैली को हरी झंडी दिखाते खंड श
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के कर्महवा स्थित जूनियर विद्यालय परिसर से शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को बच्चों का नामांकन कराने, संचारी रोग और मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रैली को रवाना करते हुए बीईओ जयंत भारती ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक भारतीय का मूल अधिकार है। इसलिए सरकार 14 वर्ष तक बच्चों की निशुल्क शिक्षा मुहैया करा रही है। इसके अलावा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मौसम में संचारी रोग होने की आशंका होती है। स्वच्छता ही इससे बचाव का एक मात्र उपाय है। उन्होंने लोगों को शतप्रतिशत मतदान के लिए भी जागरूक किया। इस दौरान प्रमोद यादव, अवधेश प्रसाद, राजीव उपाध्याय, अनामिका, अजय कुंवर, विकास तिवारी, नसीम सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें