कसया। थाना क्षेत्र के ग्राम मैनपुर टोला खदही, धोबहा, दीनापट्टी में शनिवार को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग और कसया पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर छापेमारी की। इसमें मौके से पांच भट्ठियों को तोड़ा गया और 200 किग्रा लहन नष्ट किया। शराब बनाते हुए दो महिलाओं पर स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया गया। ग्रामसभा मैनपुर के उक्त टोलों पर आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार, एसआई दीपक प्रधान के नेतृत्व में शनिवार को छापेमारी की गई।