फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नकली कमला पसंद गुटखा बनाने वाली कंपनी पर छापा, तीन हिरासत में

विज्ञापन
रामकोला थाना क्षेत्र के चंद्रपुर लक्षिया गांव में नकली कमला पसंद का गुटका बनाने वाली फैक्ट्री प
विज्ञापन
- चंदरपुर के लछिया दक्षिण टोला के बंद पड़े निजी स्कूल में चल रही थी अवैध फैक्ट्री
विज्ञापन

- रैपर, डेढ़ बोरी गुटखा और कई मशीनें हुईं बरामद
- स्कूल के मालिक भी पकड़ा गया

रामकोला (कुशीनगर)। चंदरपुर गांव के लछिया दक्षिण टोला के बाहर शनिवार की रात करीब सवा आठ बजे एसडीएम ने नकली कमला पसंद गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी। मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, छापे के दौरान फैक्ट्री से डेढ़ बोरी गुटखा, भारी मात्रा में रैपर, मशीन बरामद की गई।
चंदरपुर गांव लछिया दक्षिण टोला के बाहर बागीचे में एक निजी विद्यालय संचालित होता था। कुछ वर्षों से बंद पड़ा था। इसी में करीब दो महीने से नकली कमला पसंद गुटखा बनाने की फैक्ट्री अवैध रुप से संचालित की जा रही थी। सूचना मिलने पर कप्तानगंज के एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने रामकोला के प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह की टीम ने छापा मारा। मौके से तीन व्यक्ति पकड़े गए। वहां कई नई मशीनें मिलीं, जिनसे नकली गुटखा तैयार किया जा रहा था। डेढ़ बोरा नकली कमला पसंद भी बरामद हुआ। इसके अलावा गुटखा बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद हुई। इन सबको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पिकअप पर लादकर पूरा सामान थाने लेकर चली आई। पकड़े गए तीनों व्यक्ति चंदरपुर गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं, जो नकली गुटखा बनाने और बेचने के धंधे में संलिप्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने बताया कि नकली कमला पसंद गुटखा बनाने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा गया। मौके से तीन व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं। तीनों चंदरपुर गांव के ही निवासी हैं। उनमें एक मकान मालिक है। इसके अलावा काफी मात्रा में नकली कमला पसंद गुटखा, कच्चा माल और मशीनें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें