पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई का गठन हुआ। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला की देखरेख में हुई ब्लॉक कमेटी के चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए राहुल उपाध्याय, महामंत्री के लिए हरिनारायण त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष पद के लिए आनंद मल्ल को चुना गया।