फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद चीनी मिल चलवा दे भाजपा, सपा कप्तानगंज में नहीं लडे़गी निकाय चुनाव : राधेश्याम

विज्ञापन
पूर्व मंत्री और किसान नेता राधेश्याम सिंह।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बंद चीनी मिल चलवा दे भाजपा, सपा कप्तानगंज में नहीं लडे़गी निकाय चुनाव : राधेश्याम
विज्ञापन

- पूर्व मंत्री ने किसानों के 44 करोड़ के गन्ना बकाए की भुगतान की भी रखी शर्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। भाजपा नेताओं में दम है तो बंद पड़ी कप्तानगंज चीनी मिल को चलवाने के साथ 44 करोड़ बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करा दें। समाजवादी पार्टी इस बार कप्तानगंज नगर पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी।
यह कहना है पूर्व मंत्री और किसान नेता राधेश्याम सिंह का। वह रविवार को कप्तानगंज कस्बे में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चीनी मिल कप्तानगंज के बंद हो जाने की दशा में क्षेत्र का गन्ना पिपराइच चीनी मिल को आवंटित किए जाने और पर्याप्त इंडेंट नहीं मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अगर पर्याप्त इंडेंट नहीं मिला तो किसान हित में आंदोलन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो पिपराइच चीनी मिल के महाप्रबंधक का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि एक तरफ कप्तानगंज चीनी मिल के ऊपर जहां 44 करोड़ गन्ना मूल्य बकाया पड़ा है, वहीं दूसरी तरफ इस भारी-भरकम रकम की वजह से कप्तानगंज समेत आसपास के क्षेत्र में मंदी और विरानी छाई हुई है। किसान अपने बेटे बेटियों की शादी, पढ़ाई, दवाई समेत अन्य आवश्यक कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें