तमकुहीरोड। सेवरही के जवाहरनगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में शनिवार की रात भगवान श्रीकृष्ण का छठिहार मनाया गया। इस मौके पर जागरण हुआ, जिसमें राधाकृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर जागरण शुरू कराया। गायक अनुराग, विजय और निशा निगम ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किया। जागरण के दौरान कलाकारों ने राधाकृष्ण नृत्य, मयूर नृत्य, शिव पार्वती नृत्य की झांकी प्रस्तुत की। अंत में भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान आयोजन समिति के मनोज शर्मा, राजन वर्मा, बबलू जायसवाल, हरिशंकर सर्राफ, राधेबाबू रौनियार, अनूप सोनी, राजकुमार सर्राफ, सुशील नाथानी, बैजनाथ वर्मा, डिंपू सर्राफ, भगवती शर्मा, राजेश जायसवाल, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।