फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीएम की अनुमति के बाद होगा कोटे का चुनाव

Wed, 14 Aug 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल शाहपुर गांव में डीएम की अनुमति के बाद कोटे का चयन होगा। सोमवार को हुई खुली बैठक में आठ समूह के सदस्यों ने कोटे की दुकान लेने के लिए आवेदन किया है। चयन समिति के तरफ से शासनादेश के अनुसार डीएम से अनुमति के लिए पत्र भेजेगा। शाहपुर गांव में कोटे की दुकान काफी समय से रिक्त चल रही है। सोमवार को एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा, सचिव अमरनाथ प्रजापति, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लल्लन यादव, समूह के बीएमएम विजय कुमार की गांव के पंचायत भवन पर खुली बैठक हुई। एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा ने बताया कि डीएम से अनुमति मिलने के बाद दोबारा कोटे की चयन के लिए खुली बैठक की तिथि तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें