पडरौना। प्रशासन की ओर से
थाना समाधान दिवस का तिमाही रोस्टर जारी किया गया है। अप्रैल से जून माह तक आयोजित होने वाले समाधान दिवस में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गंभीर मामलों में थानाध्यक्ष, तहसीलदार, एसडीएम एवं सीओ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करेंगें। समस्या का समाधान होने पर शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्रमाण पत्र अथवा हस्ताक्षर प्राप्त किये जायेगें। साथ ही मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाएगा। इन शिकायतों का निस्तारण थाना समाधान दिवस में नही हो सकेगा,उन्हे अगले दिवस में डीएम एवं एसपी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यथासंभव शिकायतों का निस्तारण उसी दिन मौके पर किया जाएगा। डीएम एवं एसपी की ओर से इसकी मानिटरिंग की जाएगी। संवाद