पडरौना। पूर्वांचल व्यापार मंडल की तरफ से सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। व्यापारियों को संगठन की नीतियों को बताकर उन्हें सदस्य बनाया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर होती है। इस दौरान योगेंद्र जायसवाल, मुख्तार अंसारी, जितेंद्र वर्मा, नाथू सिंह पटेल, सिराजुद्दीन, देवेंद्र कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश पांउेय, रऊफ आलम, मोहन सिंह पटेल, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।