फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर तक निशुल्क इलाज मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता : सांसद

विज्ञापन
सुकरौली में आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा का उद्घाटन हुआ। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
घर-घर तक निशुल्क इलाज मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता : सांसद
विज्ञापन

-सुकरौली में आयुष्मान कार्ड से इलाज शुरू
सुकरौली। कस्बा स्थित सावित्री हॉस्पिटल पर बृहस्पतिवार को आयुष्मान कार्ड से इलाज का सांसद विजय दुबे और विधायक मोहन वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद ने लोगों को इससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विजय दुबे ने कहा कि देश में ऐसे अधिकतर गरीब लोग हैं, जिनके पास बीमारी की अवस्था में इलाज के पैसे तक नहीं होते हैं। वह अपनी जान तक गंवा बैठते हैं। गरीब लोगों को महंगे उपचार का दंश न झेलना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना लेकर आई है।
विज्ञापन

विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गरीब परिवारों को एक वर्ष में पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड कैशलेस इलाज योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस सुविधा के शुरू हो जाने से क्षेत्र ही नहीं अगल- बगल के जनपदों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस योजना को सही रूप से संचालित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व अस्पताल के बीच पारदर्शिता होनी चाहिए। उपजिलाधिकारी हाटा वरुण कुमार पांडेय ने तहसील क्षेत्र में आयुष्मान योजना से इलाज करने वाले प्रथम अस्पताल के लिए सांसद व विधायक के प्रति आभार जताया। इस दौरान रविश सिंह, ज्ञान विक्रम सिंह, मंजय तिवारी, आशुतोष पांडेय, डॉ अर्चना सिंह, वरुण जायसवाल, राजेश गुप्ता, अशोक कुमार, अष्टभुजा श्रीवास्तव, संजीव जायसवाल और विकास तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें