-सुकरौली स्थित पीएचसी परिसर में पोषण सामग्री की गई वितरित
हाटा। सुकरौली स्थित पीएचसी परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें टीबी रोगियों को पोषण पोटली दी गई। चिकित्सधिकारी डॉ. धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार दें, जिससे उनसे भावनात्मक जुड़ाव हो।
उन्होंने बताया कि टीबी रोगियों को दवा के साथ प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार देने से मरीज शीघ्र स्वस्थ हो जाते हैं। कार्यक्रम को एनएमएस रमेश त्रिपाठी, रमेश आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ. आशुतोष मिश्र, एसटीएस राकेश सोनकर, डॉ. दिलीप गुप्ता, अशोक पांडेय, हरिकेश आदि मौजूद रहे।