फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएं शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला बीआरसी सभागार में सोमवार को आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण में सोमवार को शिक्षकों को कई जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा उपलब्ध कराएं।बीईओ डॉ. प्रभात चंद्र राव ने कहा कि बच्चों की सीखने की कमी को पूरा करना है, जो किसी कारणवश अपनी कक्षा के अपेक्षित शैक्षिक स्तर तक नहीं पहुंच पाए हैं, उन बच्चों को सरल गतिविधियों और शिक्षण सामग्री के माध्यम से कक्षा के अपेक्षित स्तर तक लाने का प्रयास करना चाहिए। प्रशिक्षक बब्बन कुमार ने अंग्रेजी रीडिंग स्किल के बारे मे बताया कि स्वर का बच्चे बार बार अभ्यास करेंगे तो उनमें अंग्रेजी पढ़ने की समझ विकसित होगी। सुरेंद्र प्रसाद ने शिक्षक संदर्शिका की उपयोगिता एवं प्रभावी प्रयोग के बारे में बताया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षण कार्य में संदर्शिका का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान अनुराधा कुशवाहा, पूनम कुशवाहा, सुजीत यादव, अनीता, नीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें