बनकटा बाजार। मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो चुकी क्षेत्र के फरेंदहा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे नंदलाल विद्रोही ने कहा कि करीब 450 मीटर लंबी सड़क मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पर जगह-जगह बने गड्ढों में हल्की बारिश होने पर भर जाता है। इससे काफी दिक्कत होती है। इस दौरान राजेंद्र सिंह, गगन प्रसाद, राधा मोहन, रामनरेश सिंह, डेविड मद्धेशिया, बबलू प्रसाद आदि मौजूद रहे।