फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिटाई से घायल वृद्ध की मौत के बाद पांच घंटे दरवाजे पर रोके रखे शव

Tue, 27 Jun 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चिरइयहवा गांव में शव को रोके परिजन।संवाद
विज्ञापन
पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे परिजन, कोतवाल के आश्वासन पर माने, किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

चार आरोपी पुलिस की हिरासत में
पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध भी पहुंचे थे मृतक के घर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चिरइयहवा गांव में पिटाई से घायल बुुजुर्ग की माैत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक शव को दरवाजे पर रोके रखे। ये लोग पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पडरौना के कोतवाल पहुंचे और पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर शांत कराए।
इस मामले में चार आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। कोतवाल की तरफ से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। घटना की जानकारी होने पर रामकोला के पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चिरइयहवा गांव में विश्वनाथ राजभर की जमीन पर गांव के ही तीन लोगों ने कब्जा कर लिया था। शिकायती पत्र के आधार पर शुक्रवार को राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में कब्जे को हटवाया गया। टीम के जाने के बाद कब्जा हटवाने से नाराज आरोपियों ने एक महिला समेत तीन लोगों को मारपीटकर घायल कर दिया।
उनमें से 65 वर्षीय विश्वनाथ राजभर की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मारपीट के बाद ही पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव रविवार की देर शाम घर लाया गया। उसके बाद परिवार में चीत्कार मच गई। रात भर परिजन दरवाजे पर शव रखे रहे, लेकिन सोमवार को सुबह सात बजे से आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा उन्हें जेल भेजने की मांग को लेकर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन शव को रोके रखे।
दोपहर करीब 12 बजे पडरौना के कोतवाल राज प्रकाश सिंह की तरफ से उचित कार्रवाई करने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें