फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क किनारे कूड़ा-कचरा गिराने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। तमकुहीराज क्षेत्र के परसौनी व जोगिया के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव से गुजर रही सड़क के किनारे फाजिलनगर नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से कूड़ा-कचरा गिराने का विरोध किया गया। प्रदीप राय, संजय यादव, सचिन शर्मा, राजदेव कुशवाहा, नितेश कुशवाहा, श्रीकृष्ण,राजाराम, लालबहादुर, अमरजीत,अनिल, नरेश, हीरालाल ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन को तत्काल कूड़ा-कचरा गिराने का काम रोका जाना चाहिए। इससे लोगों को जीना मुहाल हो गया है। कहा कि कूड़े-कचरे से उठ रही दुर्गंध से परेशानी बढ़ गई है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्हें आवाजाही में परेशानी हो रही है। इन लोगों ने कहा कि सड़क से आसपास के कई गांवों के लोगों को आने-जाने की प्रमुख सड़क है,ऐसे में सड़क किनारे कूड़ा-कचरा न गिराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें