फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जर्जर पुलिया की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 15 May 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

किन्नरपट्टी चौराहे से माघी कोठिलवा जाने वाले सड़क पर स्थित है जर्जर पुलिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। क्षेत्र के किन्नरपट्टी गांव में लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कहा कि माघी कोठिलावा मार्ग पर बनी पुलिया जर्जर हो गई है। भारी वाहनों के आवागमन के दौरान दुर्घटना होने की आशंका जताते हुए मरम्मत कराने की मांग की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे विष्णु प्रताप कुशवाहा ने कहा कि यह सड़क किन्नरपट्टी चौराहे से माघी कोठिलवा गांव होते हुए बिहार को जोड़ती है। इस मार्ग पर किन्नरपट्टी गांव के पास जुड़वनिया नाले पर बनी पुलिया कई वर्ष पुरानी है। इसकी समय पर मरम्मत नहीं होने से जर्जर हो गई है। पुलिया का पाया जमीन से उठ गया है, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही में पुलिया हिलने लगती है।
विज्ञापन

गांव के शिव चौहान, फुन्नी चौहान, बृजकिशोर तिवारी, प्रभु यादव, वीरेंद्र गुप्ता, सतीश चंद्र आदि ने कहा कि इस पुलिया की मरम्मत के लिए गांव के लोगों ने संबंधित अधिकारियों को मांगपत्र देकर इसकी मरम्मत की मांग की। लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन लोगों ने इस पुलिया से भारी वाहनों को रोकने और इसकी शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान उमेश कुशवाहा, उमेश चौहान, मारकंडेय पांडेय, जगमोहन कुशवाहा, जयराम राजभर, सुनील चौहान, पूजन चौहान, वीरेंद्र कुशवाहा, मनोहर, सुरेंद्र शर्मा, हरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें