फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मणिपुर में हिंसा के विरोध में आप का प्रदर्शन

Sun, 23 Jul 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में दिया धरना, राष्ट्रपति को संबोधित अपनी तीन मांगों का ज्ञापन सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मणिपुर में हुई हिंसा के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद कलक्ट्रेट में धरना दिया। उसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित अपनी तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर महात्मा सिंह को सौंपा।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार को जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद सरकार विरोध नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इन लोगों का कहना था कि मणिपुर राज्य इस वक्त आंतरिक अशांति से बुरे दौर से गुजर रहा है। मणिपुर करीब दो महीने से जल रहा है, जिससे मणिपुर के लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। हिंसा के कारण 150 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों मणिपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया।
इन लोगों की मांग थी कि मणिपुर राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए। राज्य में शांति बहाली के लिए उचित और ठोस कदम उठाए जाएं तथा महिलाओं के साथ घिनौना कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय काउंसिल के सदस्य नुरुल होदा, जिला महासचिव मुकेश सुमन, जिला सचिव सतीश कुमार गोंड, अल्पसंख्यक प्रकाेष्ठ के जिलाध्यक्ष सिराज अंसारी, जिला उपाध्यक्ष कुमार विष्णु सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें