फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विकास सेवा समिति ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कप्तानगंज ( कुशीनगर)। पूर्वांचल विकास सेवा समिति की तरफ से मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के लोगों ने जिम्मेदारों पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से धन उगाही करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। संगठन की अध्यक्ष शीला चौधरी ने कहा कि सरकारी योजनाएं लाभार्थियों तक नहीं पहुंच रही हैं। वृद्धा, विधवा और पारिवारिक लाभ समेत अन्य योजनाएं दिलाने के नाम पर लोगों से धन उगाही की जाती है। उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय को सौंप कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शांति देवी, बासमती देवी, माया देवी, ममता देवी, सुमित्रा देवी, मौली देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें