फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिया की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 14 Jul 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। गुरवलिया बाजार क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव के पास लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने चाफ नहर पर बनी पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि नहर की खुदाई के समय पुलिया का निर्माण हुआ था। अब वह पुलिया पूरी तरह जर्जर हो गई है। इससे इस रास्ते आने-जाने वाले लोगों को हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से इस पर होल हो गया है। इससे कई लोग गिरकर चोटिल हो जुके हैं। मजबूरन लोग धर्मपुर पर्वत या रामगढ़ के पास बनी पुलिया से होकर जाना पड़ता है। लोगों ने इस पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सतीराम गोंड़, राजकुमार, रामदुलार, राकेश, सुग्रीम, कपिल देव, धर्मदेव, कुंदन, बिहारी, जगरनाथ, घुरहू, कौशल्या, मिथली, समरजिया, कलावती, गीता, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें