फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस

Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार की शाम कलेक्ट्रेट गेट पर हाथ में मशाल लेकर प्रदर्शन क
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में सदर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की तरफ से रविवार को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला गया। इसके बाद डीएम कार्यालय के बाहर मांगों के पक्ष में नारेबाजी कर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय की अगुवाई में रविवार की देर शाम संगठन से जुड़े कर्मचारी जिला मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी के पास एकत्र हुए। यहां से मशाल जुलूस के साथ मांगों के पक्ष में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। संगठन के सह संयोजक विनोद दुबे ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। इसकी बहाली को लेकर कर्मचारी काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि यदि सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है, तो इसके लिए बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद एसडीएम सदर महात्मा सिंह को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान जाकिर अंसारी, कलम दानी सिंह, राजेश गुप्ता, अखिलेश कुमार मिश्र, प्रेमचंद गौतम, बृजेश भारती, संजय कुमार तिवारी, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें