संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने 13 जून की रात होमगार्ड जवान पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। जाते समय उसकी पत्नी से लूटपाट की। होमगार्ड के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने सात अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। लूटपाट की धारा नहीं बढ़ाई गई। बृहस्पतिवार को प्रधान प्रतिनिधी सोनू कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच कर कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही गांव मे 13 जून रात दो बजे सुरेश मिश्र लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे। उसी दौरान सात बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। बचाव में आई उनकी पत्नी से लूटपाट की थी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होमगार्ड के पुत्र की तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। होमगार्ड की पत्नी ने बताया कि उसके एक कान का बाली कहीं गुम हो गई है।