फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विद्युत कटौती को लेकर खड्डा विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते व्यापारी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बिजली कटौती से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- नौ अक्तूबर से बिजली नहीं आपूर्ति नहीं मिलने का व्यापारियों ने लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। अघोषित विद्युत कटौती से नाराज खड्डा के व्यापारियों ने सोमवार को कस्बा स्थित उपकेंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने खड्डा कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों के दो दिन से सप्लाई नहीं मिलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र में नौ अक्तूबर को पूरे दिन और पूरी रात तथा 10 अक्तूबर सोमवार की दोपहर तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई थी। इससे नाराज कस्बा के संतोष जायसवाल, दुर्गेश्वर वर्मा, प्रिन्स मद्घेशिया, गुड्डु गुप्ता आदि व्यापारियों और कस्बा के लोग उपकेंद्र पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर नाराजगी जताई और करीब एक घंटे तक प्रदर्शन कर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें