फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शराब की दुकान के आवंटन पर जताया विरोध

Sun, 19 May 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। जीरो बंधा बाजार में आबकारी विभाग की तरफ से देसी शराब की नई दुकान का आवंटन हुआ है। इसके विरोध में शनिवार को लोगों ने प्रदर्शन कर दुकान का आवंटन निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसा उर्फ सिरिसिया ग्राम सभा स्थित जीरो बंधा बाजार में आबकारी विभाग की तरफ से देसी शराब दुकान आवंटन किया गया है। लोगों का कहना है कि एपी तटबंध से लगा जीरो बंधा एक छोटा सा बाजार है। यहां 39-40 दुकानें है। यदि शराब की दुकान खुलेगी, तो बाजार असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाएगा। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. आरएन यादव की अगुवाई में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर चेताया कि बाजार में शराब की दुकान खुली तो आंदोलन तेज होगा। इस दौरान पूर्व प्रधान रमाकांत यादव, श्रीनिवास मिश्र, बलिस्टर यादव, जियालाल गुप्ता, सुखारी अंसारी, राजाराम यादव, ध्रुव निषाद, हुसैन अंसारी, योगेंद्र, धर्मनाथ, राजाराम, योगेश आदि मौजूद रहे।
शराब की दुकान खुलने पर लोगों ने जताई नाराजगी

सलेमगढ़। क्षेत्र के यूपी-बिहार वार्डर के हफुआं बलराम गांव में देसी शराब की दुकान खोलने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने इस दुकान को बंद कराने की मांग की है। बहादुरपुर पुलिस चौकी से 100 मीटर पूरब स्थित हफुआं बलराम गांव में देशी शराब की दुकान खुली है। गांव के जितेंद्र पांडेय, पूर्व प्रधान प्रभु गुप्ता, कृष्णा यादव, श्रवण कुमार पांडेय, नागेंद्र गुप्ता, नरायन गुप्ता आदि ने कहा कि गांव की महिलाएं उसी रास्ते दोना शुक्ल बाबा मंदिर में पूजा करने जाती हैं। उसी रास्ते में शराब की दुकान खोली गई है। इससे लोगों में नाराजगी है। उन लोगों ने इस दुकान को बंद कराने की मांग की है। इस संंबंध में चौकी प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि लोगों ने आपत्ति जताई है। इसके बारे में आबकारी विभाग को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें