फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 03 Sep 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

चेताया कि यदि समस्या दूर नहीं हुई तो तेज होगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कसया तहसील क्षेत्र के सोहसा गौसी पट्टी और अहिरौली बाजार में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें लोगों ने गांव में हो रही बिजली कटौती, लो वोल्टेज समेत विभिन्न समस्याओं को दूर करने की मांग की। नाराज लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
सोहसा गांव के गौसी पट्टी में प्रदर्शन कर रहे पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष विपिन कुमार तिवारी, ग्राम प्रधान रामप्रवेश यादव, कमलेश यादव, छोटे यादव, विकास यादव, सुशील, नागेंद्र, संजय, विकास राव, वकील मद्धेशिया, नंदलाल भारती आदि ने कहा कि गांव के छपरा टोला में लगे ट्रांसफाॅर्मर की खूंटी जल गई है। इससे कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव में लगे बिजली के तार काफी पुराने होने के नाते जर्जर हो गए हैं।
विज्ञापन

कहा कि इसकी शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेताया कि यदि इस समस्या से शीघ्र निजात नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रवीन चौबे ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर पर लोड बढ़ने से खूंटी जली है। इसकी मरम्मत कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


इसी तरह अहिरौली चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे जावेद खान, सरवरे सिद्दीकी, अनित गुप्ता, संदीप जायसवाल, रिंकू शर्मा, नागेंद्र राजभर, असगर अंसारी, बिग्गु हरिजन, अफजल, हीरा, रवि, हैद्दुल्ला सिद्दीकी, इम्तियाज, उस्मान अंसारी आदि ने कहा कि भुजौली फीडर की तरफ से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे गांव के बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी है। यदि शीघ्र बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें