खड्डा। गाजियाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों के साथ हुए विवाद तथा लाठीचार्ज की भर्त्सना करते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील इकाई खड्डा की तरफ से मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव व महामंत्री अवधेश यादव के नेतृत्व में तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए, निहत्थे अधिवक्ताओं पर किए गये लाठी चार्ज की निन्दा की। मांग की कि गाजियाबाद के जज व पुलिस अधिकारियों की जांच सक्षम कमेटी से कराते हुए दोषी पाए जाने पर बर्खास्त किया जाए। संवाद