उजारनाथ। क्षेत्र के सपही बुजुर्ग में गांव के लोगों ने पीडब्ल्यूडी के जेई और ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
गांव के लोगों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की तरफ से चल रहे निर्माण कार्य घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी वजह से सड़क पर बिछाई गई गिट्टियां उखड़ गई हैं। इसकी शिकायत करने पर जेई ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन 37 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव, हरेश यादव, राजदेव प्रसाद, चोइट प्रसाद, हरिनारायण गुप्ता, रामाकांत गुप्ता, रामा आज्ञा, अरविंद हरेश, श्यामलाल, सलीम, सद्दाम, पहवारी गुप्ता, जगत यादव, रमेश गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि ने चेताया यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी शिकायत की जाएगी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई जितेंद ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य सही तरीके से एक सप्ताह के अंदर ही कार्य हूरा करा दिया जाएगा।