पडरौना। शहर स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बगले में शुक्रवार को भारतीय उद्योग एकीकरण व्यापार मंडल की नगर इकाई की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर के व्यवसायियों ने कामर्शियल सिलिंडर के रेट वृद्धि को लेकर चर्चा किए। उन्होंने रेट वृद्धि का विरोध किया है। चेतावनी दिया है कि रेट में हुई वृद्धि को वापस नहीं लिया जाएगा तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मनोज मोदनवाल, राजेश गुप्ता ,पंकज मोदनवाल, रमेश मद्धेशिया ,प्रहलाद मोदनवाल, कृष्ण यादव ,रोहित वर्मा ,मुन्ना गुप्ता, सुशील कश्यप पिंटू वर्मा , राणा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद