फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

Sat, 03 Jun 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चिरगोड़ा में सड़क निर्माण कार्य को बंद कराकर विरोध प्रदर्शन करते लोग।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। विशुनपुरा क्षेत्र के चिरगोड़ा गांव के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें गांव में हो रहे आरसीसी व पिच सड़क निर्माण कार्य अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

गांव के अरुण मद्धेशिया, राघव गुप्ता, राजेश भारती, राजेश गुप्ता, अनिवेश यादव, ब्रजभान गोंड़, यशवंत, प्रदीप, मंटू, जवाहर आदि लोगों की तरफ से डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि विधायक निधि से पंचायत भवन के पास से कृपापट्टी तक आरसीसी व पिच सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। लोगों ने इसकी जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायती मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें