फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की रक्षा प्रत्येक व्यक्ति का धर्म: पप्पू पांडेय

Fri, 04 Oct 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के पचरुखिया मुसहर बस्ती में बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए गांव की महिलाओं को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते लिंगानुपात कम होता जा रहा है। इसका मुख्य वजह समाज में अशिक्षा एवं अज्ञानता है। बेटियों की रक्षा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक धर्म है। किसी भी कीमत पर कन्या भ्रूण हत्या या लिंग जांच न कराएं। बेटियां कोई बोझ या अभिशाप नहीं हैं।

इस दौरान मनोज कुमार गोंड, चंदन पांडेय, ब्रह्मा गुप्ता, परमा प्रसाद, कैलाश, मोहन मुसहर, नारायण मुसहर, किशोर मुसहर, रमाकांत, वैशाली, संपतिया, रमाकांत, प्रभु, दुराली, मीना देवी, राजेश, उमा, हरिंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें